अश्विन बने टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
कटक। भले ही कटक में टी20 हारने के बाद भारत के हाथ से सीरीज चली गई है लेकिन जाते-जाते भी यह मैच टीम इंडिया को कुछ अच्छा ही देकर गया। जी हां इस मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन अब टी20 क्रिकेट फार्मेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।
अश्विन के नाम पर टी-20 क्रिकेट में 29 विकेट हो गए है। अश्विन ने कटक मैच में तीन विकेट हासिल किए। धोनी के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज आर अश्विन इन दिनों क्रिकेट की दुनिया के जगमगाते सितारों में से एक हैं।
मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को बाराबती स्टेडियम में हुए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में भारत को छह विकेट से मात दे दी। पहले मैच में 199 रनों के विशाल स्कोर खड़ा करने वाली इंडियन टीम ने दूसरे टी20 मैच में मात्र 92रन पर ही सिमट गई, इस मामलू रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बड़े ही आसानी से मैच भी जीत लिया और सीरीज भी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
