मीरपुर। एशिया कप में अंपायरिंग को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। अंपायरों के फैसलों पर सवाल उठ चुकं हैं, कमेंटेटर सहित खिलाड़ियों ने भी इसकी आलोचना की है। श्रीलंका के खिलाफ आऱ अश्विन की गेंद पर जिस तरह से थिसारा परेरा को स्टंप आउट कराया उसने अंपायर के फैसले पर उंगली उठा दी। लेकिन अंपायर के इस फैसले के बाद आर अश्विन को ट्वटिर पर स्पोर्ट स्पिरिट नहीं दिखाने के लिए निशाना बनाया गया।
Video- देखिये कैसे जीत के बाद धोनी ने कोहली को काटी चुटकी
आऱ अश्विन को ट्विटर पर निबराज रहमान ने ट्वीट करके कहा कि और इसे आउट दे दिया गया, कहां है आईसीसी, अभी भी दुबई में है या मीरपुर में है। वहीं रहमान के ट्वीट के जवाब में अश्विन ने कहा कि शरारती लड़के आईसीसी हमेशा दुबई में ही रहेगा, जबतक आप उन्हें मीरपुर में आने के लिए फंड नहीं देते हैं।
@nibrazramzan naughty boy😜😝..Icc will always remain in Dubai,unless you fund them an office in Mirpur.Good try any ways.😂
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) March 2, 2016
अश्विन के जवाब में रहमान ने लिखा कि लेकिन आपको पता था कि वो आउट नहीं था, आप परेरा को वापस बुला सकते थे, आप तो जानते हैं कि यह जेंटलमैन का गेम है। अश्विन ने इस ट्वीट का भी जबरदस्त जवाब देते हुए लिखा कि सौभाग्य से मेरे पास टनेल वीजन है थ्रीडी वर्जन नहीं। अश्विन ने इस जवाब में पिस्तौल का स्टीकर भी बनाया है।
@nibrazramzan fortunate that I have tunnel vision,but no 3D vision.🔫
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) March 2, 2016