आश्विन अब तक टीम इंडिया की तरफ से खेले गये 77 मैचों में 34 के औसत से 100 विकेट ले चुके हैं। हालांकि वह अब तक एक बार भी पारी में चार या पांच विकेट नहीं ले सके हैं।
पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक के नाम एकदिवसीय मैचों में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने का रिकार्ड है। सकलेन ने श्रीलंका के खिलाफ ग्वालियर में हुए अपने 53वें मैच में 100 विकेट पूरे कर लिए थे। इसके बाद शेन बांड (54), ब्रेट ली (55) और वकार यूनुस (59) का नाम है।
भारत की ओर से सबसे तेजी से 100 विकेट लेने का रिकार्ड इरफान पठान के नाम है। पठान ने 59 मैचों में 100 विकेट लिए थे। इसके बाद जहीर खान (65), अजीत अगरकर (67), जवागल श्रीनाथ (68), इशांत शर्मा (70), हरभजन सिंह (76) का नाम है।
अश्विन के अलावा कपिल देव और आशीष नेहरा ने 77-77 मैचों में 100 विकेट लिए थे। भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाद अनिल कुम्बले 78 मैचों में 100 विकेट ले सके थे।