For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आर अश्विन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि मिल गई दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के बीच जगह

आर अश्विन की ​'फिरकी' के आगे इंग्लैंड की पहली पारी के आधे खिलाड़ी यानी 5 लोग आउट हुए। 30 वर्षीय आॅफ स्पिनर ने पांच विकेट चटकाए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के साथ आ खड़े हुए।
 

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। देश में इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करने वाले सबसे नए मैदान पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।

आर अश्विन की ​'फिरकी' के आगे इंग्लैंड की पहली पारी के आधे खिलाड़ी यानी 5 लोग आउट हुए। 30 वर्षीय आॅफ स्पिनर ने पांच विकेट चटकाए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के साथ आ खड़े हुए।

आर ​अश्विन ने शनिवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 67 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके साथ ही भारत को पहली पारी से 200 रनों की बढ़त भी मिली।

भारत की पहली पारी के 455 रन के मुकाबले इंग्लैंड की पहली पारी महज 255 रन बनाकर आलआउट हो गई।

रविचंद्रन अश्विन ने 2 लगातार गेंदों पर आखिरी दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में गेंदबाजी की शुरुआत करते वह हैट्रिक पर होंगे।

इससे पहले उन्होंने भारत की पहली पारी में शानदार अर्धशतक भी लगाया था और साबित कर दिया था कि वह आलराउंडर हैं।

यूं तो आर अश्विन इससे पहले भी पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इस बार उन्होंने 22वीं बार यह कमाल दिखाया है।

ऐसा करने के साथ ही वह पाकिस्तान के वकार युनूस, माल्कोम मार्शल, कर्टली एम्ब्रोज और कर्टनी वॉल्श के साथ आ गए हैं।

अपने कॅरियर के 41वें टेस्ट मैच में खेलने वाले आर अश्विन ने अबतक 228 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। पारी में सर्वाधिक 5 विकेट लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन अव्वल हैं।

उन्होंने ऐसा 67 बार किया है। भारत के लिए अनिल कुंबले ने सर्वाधिक 35 बार यह कारनामा किया है।

आर अश्विन अगर एक बार और पारी में 5 विकेट लेते हैं तो वह भारत के कपिल देव, पाकिस्तान के इमरान खान और आॅस्ट्रेलिया के डेनिस लिली की बराबरी कर लेंगे।

ये हैं सर्वाधिक बार पारी में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज -

मुथैया मुरलीधरन : 67
शेन वॉर्न : 37
रिचर्ड हेडली : 36
अनिल कुंबले : 35
ग्‍लेन मैक्‍ग्रा : 29
रंगना हेराथ : 28
इयान बाथम : 27
डेल स्‍टेन : 26
वसीम अकरम : 25
सिडनी बार्नेस : 24
डेनिस लिली : 23

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+