टीम इंडिया जीत के करीब
चेन्नई, 15 दिसम्बरः चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड के खलाफ़ जीत के लिए 387 रनों का पीछा करते हुए भारत ने चार विकेट के नुकसान पर अबतक 248 रन बना लिए हैं।
लंच ब्रेक के तुरंत बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण का विकेट गिर गया। लक्ष्मण स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंद पर इयान बेल द्वारा लपके गए। उन्होंने
44 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए।
मैच के अंतिम दिन भारत ने एक विकेट पर 131 रन के स्कोर पर खेलना शुरु किया। गौतम गंभीर ने अच्छी शुरुआत करते हुए 66 रन जोड़े वहीं ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे राहुल द्रविड़ ने सिर्फ चार रन बनाने के बाद फ़्लिंटॉफ़ की बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और विकेट के पीछे लपके गए.
इसके बाद गंभीर का साथ देने सचिन तेंदुलकर आए दोनों के बीच 42 रनों की साझीदारी हुई. अपना अर्धशतक पूरा कर चुके गौतम गंभीर को जेम्स एंडरसन की एक गेंद पर कॉलिंगवुड ने कैच कर लिया। उन्होंने सात चौकों की सहायता से 66 रन बनाए.
अंतिम पारी में 387 रनों के विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ने में वीरेंदर सहवाग ने अहम भूमिका निभाई और चौथे दिन के आख़िर में जीत की आस जगा दी.
सहवाग ने केवल 32 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर 83 रन पर आउट हो गए हालांकि पेवेलियन लौटने से पहले वे भारत के लिए जीत की नींव तैयार कर गए थे।
इंग्लैंड की ओर से स्वान ने दो विकेट लिए हैं जबकि फ्लिंटॉफ और एंडरसन को एक-एक विकेट मिले हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications