Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा: 1963 के बाद से स्पेन की सबसे बड़ी हार, नीदरलैंड्स 5-1 से जीती

ब्रासिला। फीफा विश्वकप के दूसरे दिन बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब नीदरलैाड्स ने फीफा के विश्व चैंपियन स्पेन को 5-1 से हरा दिया। तमाम फुटबॉल प्रेमियों और सटोरियों के लिये यह बड़ा झटका था।

साल्वाडोर में आयोजित मैच में हुआ ग्रुप बी का यह मैच स्पेन और नीदरलैंड्स के लिए पहला था। मैच में पहला गोल स्‍पेन ने किया। उस वक्त लगा कि स्पेन में दमखम और ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन नीदरलैंड्स ने सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ते हुए धड़ाधड़ पांच गोल दागे और स्पेन को एक भी मौका नहीं दिया।

फीफा विश्वकप से जुड़ी खबरें

पहला गोल 27वें मिनट में पड़ा जब स्पेन के शैबी अलोंसो ने पेनल्टी किक से गोल किया। स्पेन को 1-0 से आगे हो गया। फिर नीदरलैंड्स ने 53वें मिनट में गोल ठोका। यह गोल रॉबन ने पेनल्टी एरिया से बेहतरीन शॉट लगाते हुए किया। देखते ही देखते दूसरा गोल पड़ा। नीदरलैंड्स इसके बाद एक के बाद एक गोल किये और स्पेन उसके सामने कमजोर नजर आने लगी।

इस मैच से जुड़ी रोचक बातें तस्वीरों के साथ स्लाइडर में-

ऐसा पहली बार हुआ

ऐसा पहली बार हुआ

विश्वकप में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी डिफेंडिंग चैंपियन को पहले ही मैच में 5-1 की करारी श‍िकस्त मिली हो।

1963 के बाद स्पेन की सबसे बड़ी हार

1963 के बाद स्पेन की सबसे बड़ी हार

1963 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब विरोधी टीम स्पेन के ख‍िलापफ 5 गोल दाग पायी हो। इससे पहले स्कॉट लैंड 1963 में ने 6-2 से हराया था।

1938 के बाद से अब तक

1938 के बाद से अब तक

1938 के बाद से अब तक नीदरलैंड्स कभी अपना ओपनिंग मैच कभी नहीं हारी।

स्पेन दूसरी बार लगातार अपना ओपनिंग मैच हारी

स्पेन दूसरी बार लगातार अपना ओपनिंग मैच हारी

2010 के बाद 2014 में स्पेन अपना ओपनिंग मैच लगातार दूसरी बार हारी है।

पहले डच प्लेयर जो तीन विश्वकप में

पहले डच प्लेयर जो तीन विश्वकप में

नीदरलैंड्स के रॉबिन वैन पर्सी पहले डच प्लेयर हैं, जो लगातार तीन विश्वकप खेल रहे हैं।

स्पेन की दूसरी सबसे बड़ी हार 1950 में

स्पेन की दूसरी सबसे बड़ी हार 1950 में

स्पेन की टीम को दूसरी सबसे बड़ी हार 1950 में ब्राजील के विरुद्ध मिली थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+