शीर्ष-10 में लौटने के लिए जोरदार मेहनत कर रहे हैं हेविट
खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक कूल्हे में लगी चोट से पूरी तरह उबरने के लिए हेविट इन दिनों छह घंटे का गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें साइकिल चलाना, तैरना और सीढ़ियों पर चढ़ना शामिल है। उनका लक्ष्य शीर्ष-10 में स्थान बनाकर अपने आलोचकों को चौंकाना है।
हेविट अभी विश्व वरीयता क्रम में 67वें स्थान पर हैं। वे जनवरी में होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन को एक चुनौती के रूप में देख रहे हैं क्योंकि इसके माध्यम से वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं।
हेविट ने कहा, "मैं नए साल में शीर्ष-10 में स्थान बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हूं। साथ ही मैं अगले साल के अंत में होने वाले मास्टर्स कप में भी खेलना चाहता हूं। मैं अपनी फिटनेस को लेकर काफी सावधानी बरत रहा हूं क्योंकि इस वर्ष फिटनेस के कारण मैं पूरे सत्र में अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications