आर अश्विन पहुंचे आईसीसी की टॉप 10 लिस्ट में, धवन की भी रैंकिंग सुधरी
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ हार के बावजूद भी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आइसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल लगायी है। बेहतरीन खेल के चलते अश्विन को आईसीसी के टॉप 10 गेंदबाजों की सूची में जगह मिली है। जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 32वीं रैक पर पहुंच गये हैं।
शिखर धवन के लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त हुई है। धवन को आईसीसी की रैंकिंग में टेस्ट बल्लेबाजों की सूचि में 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं पहले मैच में सैकड़ा जमाने वाले कप्तान कोहली 10वें स्थान पर काबिज हैं।
अश्विन ने पहले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट चटकाये थे। जिसके चलते उनकी रैंकिंग में तीन स्थान का उछाल आया जिसके बाद वह आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की सूचि में नौवे स्थान पर पहुंच गये हैं।
वहीं श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने 64 और 39 रन की पारी खेलकर कुमार संगाकार को पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद वह अब टेस्ट रैंकिंग में पांचवे स्थान पर पहुंच गये हैं। जबकि कुमार संगाकारा छठे स्थान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
