For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के हीरो आर अश्विन बने फरवरी माह के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था। इसके बाद अब आईसीसी ने फरवरी माह का मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ करार दिया है। महिला इंग्लैंड टीम की सलामी बल्लेबाज टैमी बेमॉन्ट को वूमन प्लेयर ऑफ दम मंथ का सम्मान दिया गया है। बता दें कि आईसीसी हर महीने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों महिला और पुरुष के नाम का ऐलान करता है। फरवरी माह के लिए अश्विन को मैन ऑफ द मंथ करार दिया है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन टेस्ट मैच में अश्विन ने दूसरे टेस्ट में शतक लगाया था। यही नहीं चेन्नई टेस्ट में अश्निन ने 400 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन ने 176 रन बनाए और 24 विकेट अपने नाम किए। फरवरी माह के बेहतरीन खिलाड़ी की लिस्ट में अश्निन सबसे आगे थे। वहीं इग्लैंड की टैमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने तीनों ही मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और कुल 231 रन बनाए। अश्विन की तारीफ करते हुए आईसीसी की वोटिंग अकादमी के प्रतिनिधि इयान बिशप ने कहा कि अश्विन जिस तरह से लगातार विकेट लेते हैं, उन्होंने मुश्किल समय में भी अपनी टीम को आगे रखने में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से अश्निन ने शतक लगाया, उसने मैच में इंग्लैंड की वापसी के सपने पर पानी फेर दिया। अश्निन की पारी की बदौलत इंग्लैंड इस सीरीज में वापसी नहीं कर पाया।

Story first published: Tuesday, March 9, 2021, 14:37 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+