भारत के स्टार क्रिकेटर आर अश्विन ने पेश की मिसाल, किया नेत्रदान का ऐलान

By Rizwan

चेन्नई। अपनी फिरकी गेंदबाजी पर दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाने वाले भारत से स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने एक बड़ी मिसाल पेश की है, उन्होंने अपनी आंखें दान करने की घोषणा की है। अश्विन ने इस बाबत औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्वीट के जरिए ये जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है। अश्विन ने रोटरी राजन आई बैंक को अपनी आंखें दान करने का ऐलान किया है। अश्विन ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति का ये लंबे समय से सपना था कि इस ओर काम किया जाए और जाकरुकता फैलाई जाए।

अश्विन ने द हिन्दू अखबार से कहा कि आंखों दान करने की जागरुकता फैलाने के लिए काम करने की उनकी पत्नी की कोशिश लंबे समय से रही है। आज मैंने आंखें दान करने की घोषणा से इसकी शुरुआत की है। उम्मीद करता हूं कि लोग इस उद्देश्य में मेरा साथ देंगे और सहयोग करेंगे। क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी आर अश्विन के सितारें इन दिनों बुलंद हैं। आर अश्विन के लिए बीता साल (2016) काफी शानदार रहा है। अश्विन ने बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी अपना दम दिखाया है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने लगातार शानदार गेंदबाजी की। आईसीसी की रैंकिंग में वह टॉप ऑलराउंडर हैं। इसके साथ-साथ वो आईसीसी की ओर से क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।

अश्विन को बीते शुक्रवार इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई वनडे और टी-20 टीम में भी जगह दी गई है वो भारतीय टीम के सबसे अहम स्पिन गेंदबाज होंगे। पिछले छह साल का टीम का अहम हिस्सा आर अश्विन के करियर में कुछ समय के लिए आए उतार-चढाव को छोड़ दें तो उन्होंने लगातार शानदार प्रर्दशन किया है। क्रिकेट के मैदान के इतर उनके लिए एक और बड़ी खुशी का लम्हा बीतें दिसंबर में आया है, वो दूसरी बार पापा बने हैं। फिरकी गेंदबाज की पत्नी प्रीति नारायण ने 21 दिसंबर को दूसरी बेटी को जन्म दिया है। दोनों को पहले से ही एक बेटी अकीरा है। अकीरा का जन्म जुलाई 2015 में हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन के बाद अश्विन आजकल अपने परिवार के साथ में हैं।
पढ़ें- फिल्मी पर्दे पर दिखेगा भारतीय टीम का ये बड़ा सितारा!

Story first published: Monday, January 9, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+