
2017 से नहीं कर सके हैं वापसी
आर अश्विन ने आखिरी बार सीमित ओवर में टीम इंडिया की ओर से जुलाई 2017 में खेला था। लेकिन इसके बाद अश्विन और रवींद्र जडेजा को वनडे और टी-20 की टीम में जगह नहीं मिल पाई और उनकी जगह युजवेंद्र चहल व कुलदीप यादव ने टीम में अपनी जगह बनाई। । हालांकि जडेजा टीम में वापसी करने में सफल रहे, लेकिन अश्विन अभी तक टी-20 और वनडे टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। हाल ही में कप्तान कोहली ने कहा था कि अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर दोनों को टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है क्योंकि दोनों लगभग एक ही तरह के खिलाड़ी हैं।

जो कर रहा हूं उससे संतुष्ट हूं
वहीं इस बाबत जब अश्निन से पूछा गया तो उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कई बार लोग मुझसे कहते हैं कि आपको खुद से प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत है। लेकिन मैंने जीवन में कैसे सामंजस्य बैठाया जाए यह सीख लिया है और खुद कैसे खुद से प्रतिस्पर्धा करनी है और इस प्रक्रिया के दौरान कैसे शांति से रहना है। जब मुझसे ये सवाल पूछा जाता है कि क्या आप वनडे और टी-20 टीम में वापसी कर सकते हैं तो मुझे हंसी आती है क्योंकि मैं बिल्कुल सुकून में हूं और मैं जो कर रहा हूं उससे पूरी तरह से संतुष्ट हूं।

जब भी मौका मिला प्रदर्शन करूंगा
अश्विन ने कहा कि मुझे जब भी मौका दिया जाएगा मैं मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करूंगा और इस बात को लेकर मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। लोगों को क्या सवाल पूछने हैं और उन्हें मेरे बारे में क्या राय बनानी है, मैं इस बारे में कभी नहीं सोचता हूं और ना ही इसकी कभी चिंता करता हूं। फिलहाल मेरे लिए हर मैच अहम है, मैं हर मैच में अपने चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं साथ ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications
