सेंट कीट्स। वेस्ट इंडीज की धीमी पिचों पर भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने खुद को बोरिंग करार दिया है। 21 जुलाई से चार टेस्ट मैचों की शुरु हो रही सीरीज को अश्विन ने खुद के लिए बोरिंग करार दिया है। उन्होंने कहा बावजूद इसके वह विकेट लेने की कोशिश में रहेंगे। बीसीसीआई से बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा कि इतने गरम मौसम में धीमी पिच पर गेंदबाजी करना एक चुनौती होगी।
Video- कुंबले ने संभाली गेंदाबाजी की जिम्मेदारी, नेट्स पुजारा का लिया टेस्ट
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि पिच काफी धीमी होगी। ऐसे में यह काफी जरूरी है कि परिस्थिति के अनुसार आप खुद को जल्द से जल्द उसमें ढाल लें अश्विन ने कहा कि पिछले वार्म अप मैच में मैंने महसूस किया कि पिच काफी स्लो थी, ऐसा लगता है यह और धीमी होगी, ऐसे में मैं पूरी कोशिश करुंगा कि लंबे स्पेल डाल सकूं और जितना बोरिंग हो सकता हूं बोरिंग रहू।
पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया का बॉडिंग सेशन, देखिये खिलाड़ियों को मस्ती
अश्विन ने कहा कि नतीजे आने के बाद विकेट तेजी से मिलेंगे लेकिन उसके लिए हमें इंतजार करना होगा। पिछले मैंच से मैंने ऐसे कई अहम निष्कर्ष निकाले हैं जिसे मैं आगामी मैंचों में लागू करुंगा। वहीं जब अश्विन से वेस्टइंडीज की टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी लाइन अप है, लेकिन भारतीय टीम पर उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हमारी गेंदबाजी 20 विकेट लेने में सक्षम हैं।