तस्वीर साझा कर आर अश्विन ने क्रिस गेल को आउट करने का बताया जुगाड़

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रिस गेल मैदान में उतरे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने तुषार देशपांडे के एक ही ओवर में 26 रन बनाए। क्रिस गेल ने अपनी छोटी से पारी में महज 13 गेंद पर 29 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और दो चौके लगाए। ऐसे में महज 165 रन के लक्ष्य को बचाने के लिए दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद वरिष्ठ स्पिनर आर अश्विन को दी और अश्विन ने गेल को पवेलियन पहुंचाकर दिल्ली की मैच में वापसी कराई, हालांकि बाद में पूरन की आतिशी पारी के बाद मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन गेल का विकेट लेने के बाद खुश अश्विन ने एक ट्वीट के जरिए गेल को आउट करने की रणनीति के बारे में बताया है।

क्रिस गेल को आउट करने के बाद अश्विन ने एक तस्वीर साझा करके मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर गेल को आउट करना है तो उनके दोनों पैर बांध दीजिए। अश्विन ने ट्वीट कर लिखा, शैतान हमेशा एकदम पूरी तैयारी करता है, उन्हें गेंदबाजी करने से पहले उनके दोनों पैर बांध दीजिए। हालांकि हमारे लिए अच्छा दिन नहीं था, लेकिन एक बार फिर से हम वापसी करेंगे। अश्विन ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह क्रिस गेल के जूते के फीते बांध रहे हैं। अश्विन के इस ट्वीट को 21 हजार लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि पंजाब के खिलाफ मैच में शिखर धवन ने आईपीएल के इतिहास में लगातार दो मैचों में दो शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन ने पिछली दोनों ही पारियों में शतक लगाए और नाबाद लौटे। लेकिन धवन के शतक के बाद दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम ने 164 रन बनाए, जिसे पंजाब की टीम ने 19वें ओवर में ही पूरा कर लिया। पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने आतिशी अर्धशतक लगाया, जबकि मैक्सवेल ने सधी ही पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+