'शिवेंद्र की कमी महसूस होगी'
गुरूवार को स्पेन के ख़िलाफ़ करो या मरो मैच में भारत को शिवेंद्र सिंह की कमी महसूस होगी, ये कहना है ऑस्ट्रेलिया के कोच रिक चार्ल्सवर्थ का.
हॉकी के दिग्गज माने जानेवाले चार्ल्सवर्थ का कहना है कि विश्व कप जैसे मुक़ाबले में भारत को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए था और शिवेंद्र जैसे खिलाड़ी की जगह लेने के लिए भी किसी को तैयार करना चाहिए था.
चार्ल्सवर्थ का कहना था, “भारत के लिए शिवेंद्र एक अहम खिलाड़ी हैं..उनकी कमी भारत को महसूस होगी.’’
शिवेंद्र सिंह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भी भारतीय टीम में नहीं खेल पाए थे और उस मैच में भारतीय टीम को 2-5 से मात खानी पड़ी थी.
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को चोट पहुंचाने के आरोप मं शिवेंद्र सिंह पर दो मैचों का प्रतिबंध लग गया था.
भारतीय कोच होज़े ब्रासा ने भी कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उन्हें शिवेंद्र की कमी महसूस हुई.
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने ये भी कहा है कि भारतीय टीम में काबिलियत की कमी नहीं है लेकिन वो लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते जिसकी किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले में सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है.
गुरूवार का मुक़ाबला भारत और स्पेन दोनों ही के लिए अहम है और उनकी कोशिश होगी कि इस मैच से पूरे प्वाइंट अर्जित किए जाएं.
जानकारों का कहना है कि दोनों ही टीम संभलकर और रक्षात्मक खेल खेलना पसंद करते हैं और भारत यदि एक चौथे फ़ॉरवर्ड के साथ मैदान में उतरे तो उसे फ़ायदा मिल सकता है.
इसके अलावा भारतीय कोच होज़े ब्रासा जो स्पेन के रहनेवाले हैं भारत को स्पेन के ख़िलाफ़ कुछ अहम टिप्स दे सकते हैं.
गुरूवार को ही इंग्लैंड का मुक़ाबला पाकिस्तान से है और दक्षिण अफ़्रीका की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
