बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया पहली पारी में 189 रनों पर ढेर होने के बाद वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। दूसरे दिन टीम इंडिया के सामने डेविड वार्नर सबसे बड़ी चुनौती थे, लेकिन एक बार फिर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज आर अश्विन ने उन्हें पवेलियन पहुंचाकर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। अश्विन ने वार्नर को 33 रन के स्कोर पर पवेलियन पहुंचा दिया।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरू टेस्ट Live: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला जारी
जानिए आखिर कब-कब अश्विन ने वॉर्नर को पहुंचाया पवेलियन
1- जनवरी 2012 को एडिलेड में 28 रन पर
2. फरवरी 2013 को चेन्नई में 59 रन पर
3.मार्च 2013 में हैदराबाद में 26 रन पर
4. दिसंबर 2014 में मेलबर्न में 40 रन पर
5. जनवरी 2015 में सिडनी में 101 रन पर
6. जनवरी 2015 में सिडनी में 4 रन पर
7. फरवरी 2017 में पुणे में 10 रन पर
8. मार्च 2017 में बेंगलुरू में 33 रन पर