Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूसुफ का तूफानी शतक से भारत 'ए' के 305 रन

चेन्नई, 21 सितम्बरः रविवार को एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे भारत 'ए' क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 306 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।मध्यक्रम के बल्लेबाज यूसुफ पठान के तूफानी शतक की बदौलत टीम ने 305 रन बनाए।|

पठान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया और 127 गेंदों पर 9 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 148 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 48 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रनों का योगदान दिया, जबकि यूसुफ के छोटे भाई इरफान पठान ने 41 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

कप्तान सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ और दिनेश कार्तिक ने भी छोटी किंतु उपयोगी पारियां खेलीं। बद्रीनाथ ने जहां 22 रन बनाए, वहीं कार्तिक ने 26 रन जोड़े।हालांकि रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना ने एक बार फिर निराश किया। उथप्पा अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि रैना मात्र 8 रन बना सके।




Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+