Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायना नेहवाल की सफलता का सफरनामा

जकार्ता। हरियाणा के हिसार शहर में 17 मार्च, 1990 को जन्मीं सायना नेहवाल ने पिछले तीन सप्‍ताह में लगातार तीन खिताब जीत कर रिकॉर्ड कायम किया है। रविवार को इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रचने वाली सायना ने अपनी सफलता की कहानी कड़ी मेहनत और लगन के साथ लिखी है।

इंडोनेशिया में जीत के बाद सायना विश्‍व रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। फिल्‍हाल वो तीसरे स्‍थान पर है। आइये एक नजर डालते हैं सायना नेहवाल के अबतक के सफर पर:-

अंतराष्ट्रीय/भारतीय खिताब

2003-चेकोस्लोवाकिया जूनियर ओपन
2005-एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट
2006-फिलिपिंस ओपन (चार स्टार वाली प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय)
2006-एशियन सैटेलाइट बैडमिंटन
2007-इंडियन नेशनल बैडमिंटन चैम्पिनयनशिप
2008-योनेस्क चीनी ताइपे ओपन
2008-वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप (जूनियर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय)
2009-इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज (सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय)
2010-इंडियन ओपन ग्रां पी
2010-सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज
2010-इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज

अन्य अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रदर्शन

राष्ट्रमंडल खेल 2006- कांस्य पदक (मिश्रित युगल)
बीजिंग ओलंपिक 2008-क्वार्टर फाइनल (इस स्तर तक पहुंचने वाली पहला भारतीय महिला)
बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2010-कांस्य पदक
ऑल इंग्लैंड सुपर सीरीज 2010-सेमीफाइनल।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+