लखनऊ। श्रीलंका दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास बनाना चाहते हैं। अश्विन लंका के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे से पहले टीम मौका-मौका एड की धमाकेदार वापसी
लंका दौरे पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। लेकिन महज चंद हफ्तों पहले अपने कैरियर का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला अश्विन खुद से ही मुकाबला करना चाहते हैं।
एक अंग्रेजी अखबार को दिये साक्षात्कार में अश्विन ने कहा कि मैं बचपन से ही यह सोचता था कि मैं जो भी करू दुनिया में सबसे अच्छा करु। ऐसे में मेरी तुलना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज से की जाती है तो यह मेरा भरोसा और बढ़ाती है।
अश्विन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। अश्विन का मानना है कि एबी जैसे बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है।
वहीं अश्विन ने खुद के और अमित मिश्रा के बीच तुलना किये जाने को खारिज करते हुए कहा कि हम दोनों की गेंदबाजी एक दूसरे से बिल्कुल अलग है और मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं।