For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट सीरीज में जीत के बाद अश्विन की पत्नी ने की इमोशनल अपील

Ashwin’s wife Prithi shares emotional Message after India's win over England | वनइंडिया हिंदी

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में धमाकेदार एंट्री की है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के कई हीरो रहे हैं, जिसमे रविचंद्रन अश्विन की भी भूमिका काफी अहम रही है। भारतीय टीम की जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन की पत्नी पृथ्वी अश्विन ने ट्वीट करके अपने पति से भारतीय टीम की जीत के बाद खास अपील की है। पृथ्वी ने रविचंद्रन अश्विन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमे अश्निन मैन ऑफ द सीरीज का खिताब ले रहे हैं। अश्विन की तस्वीर को साझा करते हुए पृथ्वी ने एक हार्ट का इमोजी साझा करते हुए लिखा, अब ये बबल तोड़कर घर आ जाओ।

बता दें कि चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के आखिरी के दो विकेट लेकर अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 135 रन पर समेट दिया और भारतीय टीम ने मैच में एक पारी और 25 रन से जीत दर्ज की। रविचंद्रन अश्विन ने चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आखिरी टेस्ट मैच में अश्विन ने 8 विकेट लिए, पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में पांच विकेट अश्विन ने अपने नाम किए। वहीं पूरी सीरीज की बात करें तो अश्विन ने 32 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन ने इस सीरीज में ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

आर अश्विन इस टेस्ट सीरीज में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। सीरीज में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने बनाए। अश्निन ने सीरीज में एक शतक भी लगाया है। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अश्विन ने अपने करियर में आठवीं बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। अश्निन ने चार टेस्ट मैचों की 6 पारियों में कुल 189 रन भी बनाए हैं। सीरीज में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बाद अकेले अश्निन ही भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतक लगाया है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान अश्निन ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम किया है। महज 77 टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने वाले अश्विन दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले मुथैया मुरलीधरन ने 72 मैचों में 400 विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम किया था।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 8:49 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+