Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोनाल्डो के गोल की बदौलत पुर्तगाल सेमीफाइनल में

वारसा। यूरो 2012 के आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किये गए गोल की मदद से पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने खेल के 79वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

चेक गणराज्य की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी। स्टार खिलाड़ी टामस रोसिकी की गैरमौजूदगी का चेक गणराज्य की टीम के प्रदर्शन पर असर दिखायी दिया। इससे पहले हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी थी। सेमीफाइनल में पुर्तगाल की भिडंत पूर्व चैंपियन स्पेन या फ्रांस से होगी।

अगर बात खेले गए मैच की हो तो आपको बताते चलें कि टूर्नामेंट में खराब शुरुआत करने वाले कप्तान रोनाल्डो ने ये गोल हेडर कि बदौलत दगा। वारसा के राष्ट्रीय स्टेडियम में लगभग 60 हजार दर्शकों के बीच खेले गए मुकाबले में महज एक गोल ही हुआ। 2004 की फाइनलिस्ट पुर्तगाल यूरो कप के इतिहास में चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व पुर्तगाली टीम 1984, 2000 व 2004 में भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल सेमीफाइनल में बुधवार को गत चैंपियन स्पेन और फ्रांस के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

पिछले दो मैचों से तीन गोल दागने वाले कप्तान रोनाल्डो ने मैच के बाद मीडिया से कहा कि हमने गोल पोस्ट की ओर हिट किया और मौके बनाए। मुझे याद है कि पिछले मैच में भी मैंने दो बार ऐसा किया था और सबसे बड़ी बात यह रही कि ये दोनों गोल जरूरत के समय किए गए। दूसरी ओर चेक गणराज्य का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा और पूरे 90 मिनट के खेल में विपक्षी गोल पोस्ट में मात्र दो शॉट लगा पाए लेकिन वह भी लक्ष्य से दूर रहा। रोनाल्डो ने पहले हाफ में भी दो गोल करने के मौके गंवाए। इसके बाद 49वें मिनट में 25 गज की दूरी से फ्री किक मारने का प्रयास किया लेकिन बाल बाहर चली गई। इसके अलावा पुर्तगाल और कई मौकों को भुना पाने में नाकाम रहा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+