
क्या है मामला
दरअसल पूरा वाकया माइकल वॉन के ट्वीट पर शुरू हुआ जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कागिसो रबाडा पर लगे एक मैच के बैन के खिलाफ ट्वीट किया। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है। रबाडा ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में स्टोक्स को आउट करने के बाद स्लेजिंग करते हुए गाली दी थी।

वॉन का ट्वीट
वॉन के अनुसार आईसीसी कुछ अपशब्दों के लिए एक खिलाड़ी पर पूरे मैच का बैन लगा देती है लेकिन स्लो ऑवर रेट के दौरान ऐसा निर्णय नहीं लेती है।
वॉन ने ट्वीट कर कहा 'कुछ शब्दों के लिए रबाडा पर एक मैच का प्रतिबंध लग गया...मुझे एक ब्रैक दें...और उनके बारे में क्या जो लगातार धीमी ऑवर गति @आईसीसी?????'

चोपड़ा का ट्वीट
वॉन के इस ट्वीट के बाद आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि रबाडा पिछले कई समय से मैदान में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं इसलिए उन पर बैन लगा है ना कि सिर्फ बेन स्टोक्स से स्लेजिंग करने के कारण।
चोपड़ा ने माइकल वॉन को जवाब देते हुए कहा 'आप गलत हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने (रबाडा) चार दोषपूर्ण चीजें अपने खिलाफ इकट्ठी की है। उसी तरह चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के कप्तान को धीमी ऑवर गति के कारण निलंबित किया गया था।

चोपड़ा को मिला जवाब
चोपड़ा के ट्वीट के बाद माइकल वॉन के रिप्लाय का इंतजार था और जल्द ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ट्वीट कर चोपड़ा को ज्यादा स्मार्ट ना बनने की सलाह दे डाली।
वॉन ने ट्वीट कर कहा 'आकाश यह गलत नहीं है...यह एक सिर्फ मेरा ऑपिनियन है और आप ज्यादा स्मार्ट ना बनों'
आपको बता दें कि इससे पहले आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर श्रीसंत से भी उलझ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications