टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह राफेल नाडाल ने एक बार फिर से फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने स्टैन वावरिंका को हराकर खिताब अपने नाम किया है। नाडाल ने वावरिंका को 6-2, 6-3, 6-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। नाडाल का यह 10वां फ्रेंच खिताब है, जोकि एक रिकॉर्ड है।
स्विटजरलैंड के स्टैन वावरिका के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाडाल ने मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी और वावरिंका को कभी भी मैच में हावी होने का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही नाडाल ने पीट संप्रास के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, नाडाल अपने नाम कुल 15 ग्रैंड स्लैम के खिताब कर चुके हैं, जबकि पीट संप्रास के नाम 14 खिताब जीतने का रिकॉर्ड है।
राफेल नाडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब 2 साल के अंतराल के बाद अपने नाम किया है। इस मैच के दौरान नाडाल ने एक तरफा वर्चस्व दिखाया । नाडाल नने 2005 से 2009 तक लगातार चार बार यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से 2010 से 2014 तक लगातार पांच इस खिताब को अपने नाम किया। ऐसे में नाडाल ओपन इरा में 10 बार ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
देखिए कैसे लोगों ने इस जीत पर नाडाल को अपनी बधाई दी
Es una locura lo de @RafaelNadal 🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽🙌🏽 @rolandgarros #RG17 🔟 pic.twitter.com/7Ui8Y2Odir
— Gabriela Sabatini (@sabatinigabyok) June 11, 2017
Rafael Nadal!! Único 🎾1️⃣0️⃣ pic.twitter.com/PvAdiVuh2o
— David Ferrer (@DavidFerrer87) June 11, 2017
10 ...... 10 ....... 10 ..... you can say it as much as you want. It's so not normal. Huge respect for @RafaelNadal .. pleasure to watch
— andyroddick (@andyroddick) June 11, 2017