Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL10: लोगों के कहने से नहीं बदलेगा मेरा खेलः विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और RCB के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि वह अपना स्वभाविक खेल ही खेलेंगे। उन्होंने कहा कि चोटिल होने के कारण जब वे टीम से बाहर थे तो कई लोगों ने उन्हें अपने खेलने के अंदाज में बदलाव करने की सलाह दी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने खेलने के तरीके को नहीं बदला।

जबरदस्त फॉर्म में हैं कोहली
मंगलवार को गुजरात के खिलाफ मैच में बेंगलुरु की जीत में कोहली ने 64 रनों का योगदान दिया था। कोहली ने कहा, 'मेरा कंधा ठीक है। जीत से दो पॉइंट्स पाकर खुश हूं। लोगों ने मुझे एक-एक रन लेते हुए खेलने की सलाह दी थी, लेकिन मैं जैसा खेलता आया हूं, मैंने वैसा ही खेल खेला। अपने खेलने के तरीके में बदलाव नहीं किया।'

लक्ष्य से ज्यादा बनाए थे रन
कोहली ने कहा कि गेल ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने बताया, 'उनकी बल्लेबाजी के कारण ही मैं इस तरह की पारी खेल पाया। मुझे लगता है कि हमने अपने तय किए गए लक्ष्य से 30 रन अधिक बनाए। पवन नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इन क्षमताओं पर अधिक लोग भरोसा नहीं करते। चहल ने बिना डरे अद्भुत प्रदर्शन किया। वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं, जो उनकी काफी अच्छी बात है।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+