Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली की कप्तानी में वॉ देखते हैं अपनी छवि

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ़ की है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ स्टीव वॉ ने कहा है कि वे विराट की कप्तानी में अपनी और उनके बाद कप्तान बने रिकी पॉन्टिंग की छवि देखते हैं.

स्मिथ ने ऐसा क्या किया कि तमतमा गए कोहली

मैक्सवेल ने उड़ाया कोहली की चोट का मज़ाक

कोहली की टिप्पणी पर ऑस्ट्रेलियाई अख़बार बिफरे

'वे एक अलग आदमी हैं'

स्टीव वॉ ने कहा, "उनकी कप्तानी में शायद मेरी और रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी की बातें हैं. पर मैं यह भी कहूंगा कि वे एक अलग आदमी हैं."

स्टीव वॉ ने भारतीय कप्तान की तारीफ़ उस समय की है जब वे ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों की आलोचना का सामना कर रहे हैं.

वॉ ने कहा, "विराट एक बेहद आक्रामक कप्तान हैं, वे अपनी टीम के लोगों को आपस में बात करने के लिए बहुत ही उत्साहित करते हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज भी काफ़ी सकारात्मक है. ये वे गुण हैं, जिन्हें मैं अपनी टीम के लोगों में चाहता था."

वॉ ने ये बातें 'क्रिकेट. कॉम. एयू' से एक साक्षात्कार में कही थीं.

'भारत का नया चेहरा'

उन्होंने आगे जोड़ा, "मैं हमेशा यह मानता रहा हूं कि आप अपना काम कैसे करते हैं, यह अहम है. आप विरोधी टीम को यह जताते रहते हैं कि यह टीम तो वाकई एकजुट है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है."

स्टीव वॉ ने कहा, "विराट कोहली निश्चित रूप से ये सब करते हैं. उनकी टीम के लोग उनके लिए खेलते हैं और यह किसी कप्तान के लिए बहुत ही अच्छा संकेत है."

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि ये कोहली की कप्तानी के शुरुआती दिन हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड काफ़ी अच्छा है.

उन्होने उनकी आक्रामक कप्तानी शैली को 'भारत का नया चेहरा' बताया.

वे कहते हैं, "वे आक्रामक हैं, वे सकारात्मक हैं, वे भारत का नया चेहरा हैं. वे इस तरह कप्तानी करते हैं कि दूसरों को इसका अहसास रहता है कि यह आदमी चाहता है कि उसकी टीम के लोग मन लगा कर खेलें."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+