दुनिया जाये तेल लेने.. मैं-विराट हमेशा साथ हैं: अनुष्का शर्मा
मुंबई। विश्वकप सेमीफाइनल में भारत की हार का ठिकरा लोगों ने विराट कोहली की प्रेमिका अनुष्का शर्मा पर फोड़ दिया। सोशल मीडिया पर तो विराट की अनुष्का के खिलाफ पूरा आंदोलन ही चल गया। लोगों ने जमकर विराट की नाकामयाबी के लिए अनुष्का को कोसा लेकिन लोगों की गालियों से दूर विराट-अनुष्का अपनी दुनिया में खुश हैं, जिसका ताजा सबूत उस समय दिखा जब ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए विराट और अनुष्का एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकले।
अपने और विराट की रिलेशनशिप पर मचे तमाशे पर अनुष्का का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वो काम पर भरोसा रखती हैं, और की तरह मुझे भी उस समय बेहद दुख हुआ जिस समय टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारी, मैं अपने दुख को प्रकट नहीं कर सकती हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मुझे और विराट को लोग निशाना बना लें इसलिए हमारे रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जिसको जो कहना है वो कहे, मैं और विराट एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं और हमेशा रहेंगे इसलिए आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
कांग्रेसी नेता की मांग, कोहली को निकाल बाहर करो टीम इंडिया से
आपको बता दें कि सोशल साइट्स पर टीम इंडिया की हार के लिए विराट और अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने यहां तक कहा था कि वह अनुष्का की हर फिल्म का विरोध करेंगे। वहीं कई जगह उनके पोस्टर भी जलाए गए थे और सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के लिए काफी गलत बातें लिखी गई थीं जिसका विरोध पूरे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत ने किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
