Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तान के तौर पर रहाणे हासिल करेंगे महत्वपूर्ण अनुभव : वेंगसरकर

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज दिलीप वेंगसरकर ने मंगलवार को बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की जमकर सराहना की और कहा कि रहाणे कप्तान के तौर पर महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करेंगे।

गौरतलब है कि एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम देते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए रहाणे को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है।

वेंगसरकर ने कहा, "यह एक अच्छी खबर है। वह भारत के कप्तान के तौर पर काफी मूल्यवान अनुभव हासिल करेगा। मेरे खयाल से वह इस काबिल हो चुका है। किसी खिलाड़ी के लिए अपने देश का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। वह बहुत शानदार फॉर्म में हैं और सभी विपक्षी टीमों के खिलाफ रन बना रहा है।"

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह श्रृंखला 10 जुलाई से शुरू हो रही है।

वेंगसरकर ने आगे कहा, "वह पूरी तरह एकाग्रचित होकर खेलने वाला खिलाड़ी है, जुनूनी है, उसके प्रदर्शन में निरंतरता है, अनुशासित है और लगातार प्रदर्शन कर रहा है, जो एक महान खिलाड़ी की निशानी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+