For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल चाहर को डेब्यू का मौका मिला, इस मामले में रैना को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डेब्यू करने का माैका मिल गया है। चाहर को विंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में शामिल किया गया। डेब्यू के साथ ही राहुल चाहर ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। राहुल ने इस मैच में 20 साल दो दिन की उम्र में डेब्यू किया और भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

ये हैं कम उम्र में डेब्यू करने वाले

ये हैं कम उम्र में डेब्यू करने वाले

रैना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 20 साल चार दिन में डेब्यू किया था। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर के नाम है, जिन्होंने 18 साल 80 दिन की उम्र में 24 दिसंबर 2017 को श्रीलंका का खिलाफ डेब्यू किया था। इस मामले में ऋषभ पंत (19 साल 120 दिन) दूसरे और इशांत शर्मा (19 साल 152 दिन) तीसरे नंबर पर हैं।

कम उम्र का टी20 डेब्यू करने वाले भारतीय -

वाशिंगटन सुंदर - 18 साल 80 दिन

ऋषभ पंत - 19 साल 120 दिन

इशांत शर्मा 19 साल 152 दिन

राहुल चाहर - 20 साल 2 दिन

सुरेश रैना - 20 साल 4 दिन

एक साथ खेली चाहर भाईयों की जोड़ी

एक साथ खेली चाहर भाईयों की जोड़ी

कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में उन तीनों खिलाड़ियों को मौके दिए, जिन्हें पहले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। इन खिलाड़ियों में केएल राहुल, राहुल चाहर और दीपक चाहर शामिल हैं। दीपक और केएल टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि राहुल पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। राहुल चाहर और दीपक चचेरे भाई हैं। इस मैच में दोनों साथ खेल रहे हैं। इसके साथ ही भारत को भाइयों की एक और जोड़ी मिल गई है। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भारतीय टीम के लिए पहले से ही खेल रहे हैं। उनसे पहले पठान ब्रदर्स (इरफान और यूसुफ) व अमरनाथ ब्रदर्स (मोहिंदर और सुरिंदर) भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

VIDEO : 'मैं पल दो पल का शायर हूं', भावुक होकर धोनी ने सेना के जवानों को सुनाया गाना

पूरा हुआ ताऊ का सपना

पूरा हुआ ताऊ का सपना

दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए 2018 में डेब्यू कर चुके हैं। राहुल ने एक बार बताया था कि उनके ताऊ जी दोनों भाइयों को साथ खेलते देखना चाहते हैं। उनके शब्दों में, ‘ताऊ जी का ड्रीम है हम दोनों भाई एक साथ खेलें। वे कहते हैं कि तू मेरे लिए एक और एक ग्यारह की तरह है। दीपक पहले खेलना शुरू किया. इसलिए तू मेरे लिए एक और एक ग्यारह के बराबर है।'

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 23:12 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+