VIDEO: अपनी सादगी से राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों की ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत में अगर किसी खिलाड़ी की गंभीरता की, उसके सादगी की अगर बात करें तो शायद सबसे पहला नाम जो जेहन में आता है वो होता है राहुल द्रविड़ का। अपने खेल और खेल भावना के इतर राहुल की एक और पहचान है जो उन्हें बाकी क्रिकेटरों से बहुत अलग करती है वो है उनकी सादगी। अपने बल्ले से बड़े बड़े गेंदबाजों को पेरशान करने वाले राहुल को भारतीय टीम में दीवार कहा जाता था, क्योंकि उनकी क्षमता ऐसी थी की वो शायद अपनी मर्जी से अपना विकेट खोते थे, लेकिन अगर वो ठान लें की उन्हें विकेट नहीं देना है तो फिर उन्हें कोई आउट नहीं कर सकता था। इम दिनों राहुल अंडर 19 टीम के कोच हैं और उनके द्वारा ट्रेंड कई युवा बल्लेबाज इन दिनों आईपीएल में धमाल कर रहे हैं। ऐसे में रविवार को केकेआर और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए राहुल पहुंचे थे, जहां एक बार फिर उनकी सादगी ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया।

आम दर्शकों संग उठाया मैच का लुत्फः दरअसल राहुल इस मैच को देखने के लिए अपनी पत्नी और बेटे के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने यह मैच आम दर्शकों के साथ बैठकर देखा हालांकि वो चाहते तो वीआईपी स्टैंड में बैठकर इस मैच का लुत्फ उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बता दें की बेंगलुरू का यह मैदान राहुल का घरेलू मैदान भी रहा है और वो आरसीबी के कप्तान भी रहे हैं। इन सबके बावजूद राहुल ने आम दर्शकों के साथ इस मैच का आनंद लिया जिससे उनके फैंस ने उनके इस कदम को खासा सराहा है।
गौरतलब हो की राहुल इस बार भी आईपीएल में किसी टीम से नहीं जुड़े हैं लेकिन यह आईपीएल उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह मुकाबला उनके द्वारा ट्रेंड कई सारे युवा खेल रहे हैं, जिसमें पृथ्वी शॉ,शुभमन गिल, शिवम मावी जैसे कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं।

Story first published: Tuesday, May 1, 2018, 12:08 [IST]
Other articles published on May 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+