For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल द्रविड़ के गुस्सैल रूप पर बोले सहवाग, मैंने उन्हें धोनी पर गुस्साते देखा है

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट राहुल द्रविड़ आजकल सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल राहुल द्रविड़ का एक विज्ञापन काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस विज्ञापन में द्रविड़ काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं जोकि उनके स्वभाव के बिल्कुल इतर है। यही वजह है कि राहुल द्रविड़ का यह विज्ञापन काफी ट्रेंड कर रहा है। विज्ञापन में राहुल द्रविड़ ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं और वो इस कदर गुस्सा होते हैं को गाड़ी का शीशा तोड़ देते हैं, गाड़ी क बाहर निकलकर बैट हवा में लहराते हैं और कहते हैं कि मैं इंदिरा नगर का गुंडा हूं।

 सहवाग ने साझा किया किस्सा

सहवाग ने साझा किया किस्सा

राहुल द्रविड़ के इस गुस्सैल अवतार को आजतक किसी ने नहीं देखा था। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने राहुल द्रविड़ के गुस्से को लेकर एक पुराना किस्सा साझा किया है। द्रविड़ के गुस्सा होने पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे याद है कि द्रविड़ एक बार काफी गुस्सा हो गए थे। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी टीम में नए-नए आए थे और भारत पाकिस्तान के दौरे पर था, इस दौरे पर जब महेंद्र सिंह धोनी एक ढीला शॉट खेलकर आउट हो गए तो द्रविड़ काफी गुस्सा हो गए थे।

मैने देखा है धोनी को गुस्सा होते हुए

मैने देखा है धोनी को गुस्सा होते हुए

वीरेंद्र सहवाग ने इस घटना को साझा करते हुए कहा कि जिस तरह से द्रविड़ गुस्सा हुए उसे देखकर धोनी भी आश्चर्यचकित हो गए थे। क्रिकेबज के एक कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैंने राहुल द्रविड़ को गुस्सा होते हुए देखा है, जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी टीम में नए थे, उन्होंने एक शॉट खेला और प्वाइंट पर आउट हो गए। द्रविड़ धोनी से बहुत गुस्सा थे और उन्होंने कहा इस तरह से खेलते हो तुम, तुम्हें खेल को खत्म करना चाहिए था। मैं भी द्रविड़ के मुंह से अंग्रेजी में ये शब्द सुनकर चौंक गया था। हालांकि आधी अंग्रेजी मुझे समझ नहीं आई थी।

धोनी ने अगले मैच में खेली सधी पारी

धोनी ने अगले मैच में खेली सधी पारी

सहवाग ने कहा कि लेकिन अगली बार जब धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए तो उन्होने तेज शॉट नहीं लगा रहे थे। मैं उनके पास गया और उनसे पूछा क्या हुआ, उन्होंने कहा वो नहीं चाहते हैं कि एक बार फिर से द्रविड़ उन्हें डांटे। मैं इस मैच शांति से खत्म करूंगा और वापस जाऊंगा। बता दें कि राहुल द्रविड़ एक विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिसमे 15 सेकेंड में वो बिल्कुल ही नए अवतार में दिख रहे हैं, ऐसा अवतार आज तक किसी ने द्रविड़ का नहीं देखा है।

जबरदस्त करियर

जबरदस्त करियर

विज्ञापन के डायरेक्टर अयप्पा केएम ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, वो देखकर काफी अच्छा लग रहा है, हमने राहुल द्रविड़ का वो रूप दिखाया जिसे शायद किसी ने नहीं देखा और जो द्रविड़ के जीवन का हिस्सा भी नहीं है। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ भारत के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 164 टेस्ट मैच, 344 वनडे और एक टी-20 मैच खेला है। टेस्ट में द्रविड़ ने 13288 रन, वनडे में 10889 रन और टी-20 में 31 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपने एकमात्र टी-20 मुकाबले में द्रविड़ ने समित पटेल को लगातार तीन छक्के लगाए थे। आईपीएल में द्रविड़ ने 89 मैच खेले हैं।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 11:35 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+