राहुल द्रविड़ आईसीसी क्रिकेट कमेटी में शामिल, महेला भी देंगे साथ
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों और राहुल द्रविड़ के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी में शामिल किया गया है। द्रविड़ के साथ पूर्व श्रीलंकन महायोद्धा महिला जयवर्धने को भी इस कमेटी का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
राहुल द्रविड़ और जयवर्धने दोनों ने हजार से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं (1996-2015), दोनों इस कमेटी की पहली मीटिंग लार्डस में 31 मई और 1 जून को अटेंड करेंगे। इसके बाद दोनों आईसीसी की वार्षिक बैठक का हिस्सा होंगे जो कि एडनबर्ग स्कॉटलैंड में होगी।
इससे पहले भी राहुल द्रविड़ को आईसीसी की नव नियुक्त भ्रष्टाचार रोधी निगरानी ग्रुप में शामिल किया गया था, जिसमें राहुल द्रविड़ के अलावा कानून विशेषज्ञ लुई वेस्टन और स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी सलाहकार जान एबोट (इंटीग्रीटी वर्ग पार्टी के चेयरमैन) भी शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
