खराब फॉर्म से गुजर रहा 'धोनी का उत्तराधिकारी', राहुल द्रविड़ ने दी बड़ी सलाह
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आईपीएल में अपने बल्ले से सभी को प्रभावित करने वाले पंत दिलीप ट्रॉफी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में खराब दौर से गुजर रहे पंत को भारतीय अंडर-19 और इंडिया-ए के कोच राहुल द्रविड़ ने सलाह दी है। द्रविड़ ने बताया है कि कैसे पंत अपनी बल्लेबाजी और अच्छी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः- 28 सितंबर से लागू होंगे ICC के नए नियम, DRS से लेकर बल्ले तक में हुआ बड़ा बदलाव

हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करने की कोशिश करें पंत: द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि वो हर समय आक्रामक होकर खेलने के बारे में ना सोचें और हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करने की कोशिश करें। द्रविड़ ने कहा कि पंत समय के साथ-साथ हर हालात में खेलना सीख जाएंगे लेकिन इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

द्रविड़ ने पंत की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भी की
द्रविड़ ने आगे कहा कि पंत वैसे तो आक्रामक बल्लेबाज हैं और वो हमेशा ही ऐसे रहेंगे लेकिन जरूरी है कि वो हालात के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करें और हर परिस्थिति में खेलना सीखें। द्रविड़ ने पंत की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भी की।

पंत को थोड़ा सब्र की जरूरत
राहुल द्रविड़ ने पंत की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पंत मैदान पर जाते ही जिस तरह से बड़े शॉट खेलने लगते हैं उससे विरोधी टीम दबाव में आ जाती है। हालांकि अभी पंत को थोड़ा सब्र करने की जरूरत है।

खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं पंत
दिलीप ट्रॉफी में पंत ने 11, 15, 46 और 67 रनों की पारी खेली। वहीं इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए पंत ने हाल ही में 10, 17, 60, 20 रन ही बनाए हैं।

धोनी के उत्तराधिकारी माने जाते हैं पंत
ऋषभ पंत को भारतीय टीम एमएस धोनी का उत्तराधिकारी कहा जाता है। हालांकि अभी वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कोई भी खिलाड़ी फिलहाल धोनी की जगह नहीं ले सकता है। ऋषभ पंत अच्छे हैं लेकिन उन्हें धोनी की जगह लेने के लिए अभी और समय चाहिए। ऐसा विश्व कप के बाद ही हो सकता है। हमें धोनी के विकल्प के बारे में 2019 के बाद ही सोचना चाहिए। तब तक पंत को अनुभव लेना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
