किसी भी जांच के लिए तैयार : मोदी (लीड-1)
मोदी ने सोशन नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर जारी अपनी टिप्पणी में कहा, "मेरे ऊपर लगाए गए सट्टेबाजी और अवैध धन उगाही के आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। जिसे नहीं मालूम, मैं उसे बता दूं कि इस प्रतियोगिता पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की कड़ी नजर है। मैं तो इतना कहूंगा कि यह आईपीएल को बदनाम करने की साजिश है। मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।"
मोदी इन दिनों आईसीसी की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए हुए हैं। वह इस बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष शशांक मनोहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मीडिया में खबर आई थी कि मोदी समेत आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के कई हिस्सेदार जोरदार तरीके से सट्टेबाजी में संलग्न हैं और इस टूर्नामेंट के माध्यम से अवैध तरीके से धन उगाही कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications