Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीजिंग ओलंपिक की इंद्रधनुषी शुरुआत

बीजिंग, 8 अगस्‍त: बीजिंग में ठीक 08:08:08 (चीन समयानुसार) बजे आसमान रंगीन हो गया। नेशनल स्‍टेडियम और उसके करीब दस किलोमीटर के दायरे में जगह-जगह आतिशबाजी ने ऐसा समा बांधा कि पूरा बीजिंग ओलंपिक के आगाज में सराबोर हो गया।

29वें ओलंपिक का का स्‍वागत बीजिंग ने चीन की परम्‍पराओं को याद दिलाते हुए किया। कागज, गन पावडर, आदि के अविष्‍कार से लेकर आधुनिक युग तक के चीन को सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में दर्शाया गया।

करीब पंद्रह हजार कलाकारों ने पारम्‍परिक संगीत के साथ ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में समा बांध दिया। पहले चरण की आतिशबाजी के ठीक बाद 56 चीनी बच्‍चे चीन का झण्‍डा लेकर स्‍टेडियम के चक्‍कर काटने के बाद मुख्‍य स्‍थल पर पहुंचे। यह सभी बच्‍चे चीन के 56 प्रमुख समुदायों का प्रतिनिधित्‍व कर रहे थे।

इस दौरान चीनी दर्शनिक कंफ्यूशियस द्वारा कही गई बात 'दूर से आये हमारे दोस्‍त, तो हम कितने खुश हुए' पर आधारित गीत पर मनमोहक नृत्‍य प्रस्‍तुत किया गया।
इसी बीच समारोह में कलाकारों ने पारंपरिक संगीत यंत्र फोऊ की धुन पर नृत्‍य पेश किया। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बीजिंग के अलग-अलग कोने में बार-बार आतिशबाजी होती रही।

उद्घाटन समारोह में वो समय जब कलाकारों ने मिलकर ग्रुप बनाते हुए तरह-तरह के आकृतियां प्रस्‍तुत कीं। पहले चिडि़या, फिर पतंग और उसके बाद नेशनल स्‍टेडियम की आकृति में खड़े कलाकार अदभुत नजारों को दर्शा रही थी। चीन की पारम्‍परिक मार्शल आर्ट कुंग-फू का भी प्रदर्शन ला-जवाब था।

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में एक बड़ा स्क्रीन लगाया गया था जिस पर ओलंपिक के पांचों चक्र मौजूद थे। 'ए हाइम्न आफ द मदरलैंड' गाने के साथ ही स्टेडियम में चीन का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिसे देखकर वहां मौजूद लगभग एक लाख दर्शक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

दर्शकों से भरे खचाखच स्टेडियम की अतिविशिष्ट दीर्धा में चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जैक्स रॉग भी मौजूद थे। दोनों प्रमुखों ने दर्शकों का अभिवादन किया।

रंगारंग कार्यक्रमों के बाद सभी देशों की परेड हुई। परेड में सभी देशों के एथलीटों ने अपने-अपने देश के ध्‍वज लेकर ओलंपिक खेलों का स्‍वागत और दर्शकों का अभिनंदन किया। करीब दो घंटे तक चली परेड के बाद एक बार फिर आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन बना दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+