For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिपोर्टर से बोले राहुल द्रविड़, 'पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं गया था'

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर-19 विश्वकप चौथी बार जीतकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया का जमकर स्वागत हो रहा है। भारतीय टीम सोमवार को अपने वतन लौटी। वतन लौट कर टीम मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया से बात करते हुए टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ और कोच राहुल द्रविड़ ने अपने अनुभव व चुनौतियों के बारे में बताया।

पूर्व भारतीय कप्तान ने टूर्नामेंट के लिए टीम की तैयारियों से लेकर खिलाड़ियों के भविष्य की चुनौतियां तक, हर प्रश्न का जवाब दिया। इसी बीच एक रिपोर्टर ने राहुल द्रविड़ से भारत की सेमीफाइनल जीत के बाद पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में जाने को लेकर सवाल किया। जिस पर द्रविड़ ने रिपोर्टर को करेक्ट करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं गए थे।

दरअसल भारत ने वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। तब पाकिस्तान अंडर-19 टीम मैनेजर नदीम अहमद ने कहा था कि 'राहुल द्रविड़ ने हमारे ड्रेसिंग में रूम में आकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी जिससे हमारी नजरों में राहुल द्रविड़ का कद और बढ़ गया है।' हालांकि, द्रविड़ ने इस प्रकरण पर स्पष्ट कर दिया कि वह पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में नहीं गए थे।

द्रविड़ ने कहा, "मैं उनके ड्रेसिंग रूम में नहीं गया था। उनके पास एक प्रतिभाशाली बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है और मैंने सोचा कि उसने टूर्नामेंट में वाकई में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है, इसलिए मैंने उसे बधाई दी, मैं उससे ड्रेसिंग रूम के बाहर मिला और कहा कि तुमने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं अंदर नहीं गया था। एक कोच के रूप में आपको टैलेंटेड प्लेयर को देखना काफी रोमांचक होता है।"

द्रविड़ ने ये भी कहा कि पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट प्रतिभावान भारतीय टीम से काफी प्रभावित थे। द्रविड़ ने आगे कहा कि "हमारे पास कुछ ग्रेट टैलेंटेड खिलाड़ी थे। वे (पाकिस्तान) भी हमारे क्रिकेटरों की काफी सराहना कर रहे थे। उनके कोचों ने कई बार मुझसे उल्लेख किया कि जिस स्टैंडर्ड के साथ क्रिकेट खेलते हुए हम आपके खिलाड़ियों को देखते हैं वो सच में एक बेंचमार्क है। उन्होंने हमारे खिलाड़ियों की काफी प्रशंसा की और मैंने भी इस तथ्य को स्वीकार किया कि उनके पास कुछ बहुत अच्छी प्रतिभा हैं।"

Story first published: Tuesday, February 6, 2018, 14:37 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+