For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए राहुल द्रविड़ हो सकते हैं टीम इंडिया के अंतरिम कोच

नई दिल्लीः राहुल द्रविड़ के अगले भारतीय कोच बनने के बारे में काफी चर्चाएं चली लेकिन अंत में सब अटकलेबाजी ही साबित हुईं। अब उम्मीद की जा रह है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखला के लिए द्रविड़ को अंतरिम कोच बनाने की बात की जाएगी। मुख्य कोच रवि शास्त्री और सहयोगी स्टाफ टी20 विश्व कप के बाद अपने अलग रास्ते आगे बढ़ेगा लेकिन बोर्ड ने महसूस किया है कि नए कोच की तलाश में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है और इसलिए द्रविड़ जैसे अनुभवी को कुछ समय के लिए अंतरिम कोच बनाना पड़ सकता है।

यह पता चला है कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई कोचों ने इस काम में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन बीसीसीआई इच्छुक नहीं है क्योंकि वे इस भूमिका के लिए किसी भारतीय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बात तो यह भी थी कि टॉम मूडी भी दिल से भारतीय टीम की कोचिंग करना चाह रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई ने शास्त्री के कार्यकाल में उचित नतीजे देखें हैं और किसी विदेशी कोच की जरूरत नहीं लगी है। इसलिए बीसीसीआई चाहता था कि द्रविड़ भारतीय टीम के पूर्णकालिक कोच बनें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था, क्योंकि वह बहुत अधिक यात्रा नहीं करना चाहते थे।

द्रविड़ बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रभारी हैं। भारतीय बोर्ड ने बाद में कुछ और कोचों से संपर्क किया लेकिन अभी तक सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर कोच के लिए कोई विज्ञापन नहीं दिया है, लेकिन वह एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर रहा है जो टीम में फिट हो सके। भारतीय क्रिकेट बोर्ड विज्ञापन डालने से पहले संभावित उम्मीदवारों की उपलब्धता का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने विज्ञापन में देरी का कारण बताया, "हम चाहते थे कि जिस उम्मीदवार को हम नौकरी के लिए सबसे उपयुक्त समझते हैं, वह पहले काम करने के लिए सहमत हो। हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते हैं जहां हमें आवेदन मिले लेकिन कोई भी आइडिल उम्मीदवार ना हो। यह बोर्ड के लिए और उम्मीदवारों के लिए भी शर्मनाक होगा। इसलिए बेहतर है कि पहले एक उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश की जाए, तब तक द्रविड़ अंतरिम कोच हो सकते हैं।"

बोर्ड ने शुरू में शास्त्री से न्यूजीलैंड श्रृंखला तक जारी रखने का अनुरोध करने की संभावना पर विचार किया था, लेकिन अपना विचार बदल दिया है। द्रविड़ ने श्रीलंका में दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम को कोचिंग दी है जब मुख्य टीम इंग्लैंड में खेल रही थी। भारत को टी20 विश्व कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। भारतीय टीम के ट्रेनर निक वेब भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे।

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+