लोकेश राहुल के फॉर्म से जूझने पर राहुल द्रविड़ ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। निलंबन के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने क्रिकेट में अपनी-अपनी वापसी की है। पांड्या जहां भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं तो वहीं केएल राहुल भारत ए टीम की ओर से इंग्लैंड लायंस की ओर से मैच खेले। हालांकि दिन गुजरें, विवादापस्द बयान आए, सस्पेंशन हुआ लेकिन एक चीज जो नहीं बदली वह है- केएल राहुल की फार्म।

जी हां, निलंबन के बाद वापसी करने के बाद भी केएल राहुल की फार्म में कोई अंतर नहीं आया है। उनकी खराब फार्म बदस्तूर जारी है। लेकिन इससे इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ बिल्कुल भी विचलित नहीं हैं। द्रविड़ को इस बल्लेबाज की गुणवत्ता पर पूरा भरोसा है। बता दें कि राहुल ने भारत ए की ओर से तीन गैर अधिकारिक वनडे मैच खेलते हुए क्रमशः 13, 42 और 0 रन बनाए।

द्रविड़ ने कहा, 'मुझे राहुल की क्वालिटी पर कोई शक नहीं है। वह चार दिनी मैच भी खेल रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फार्मेट में भी खुद को साबित कर चुका है। तीनों फार्मेट में उसके शतक भी हैं। वो खुद को साबित कर चुका है और मैं उसकी फार्म को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं।' इसके अलावा द्रविड़ ने यह भी कहा कि इंडिया ए टीम में ऐसे खिलाड़ियों को लिया जाता है जिनको लेकर चयनकर्ताओं के अलग-अलग समयावधि प्लान होते हैं।

द्रविड़ के मुताबिक अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग योजनाएं और नजरिए तैयार हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको आने वाले 12-16 महीनों के हिसाब से तैयार किया जाता है तो कुछ खिलाड़ियों के लिए आने वाले एक दो महीने काफी अहम होने वाले हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए यहां पर बढ़िया प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स को लुभाने का सुनहरा मौका रहता है। द्रविड़ ने बातों ही बातों में कहीं ना कहीं केएल राहुल को विश्वकप की योजनाओं का हिस्सा बताया है। क्योंकि आने वाले महीने केएल राहुल के लिए काफी अहम होने वाले हैं।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 14:33 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+