राहुल द्रविड़ की बढ़ गई मुश्किलें, BCCI ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के क्रिकेट संचालन प्रमुख द्रविड़ को बीसीसीआई के आचरण अधिकारी ने उनके खिलाफ लगाये गए हितों के टकराव के आरोपों पर नोटिस जारी किया है। बीसीसीआई के लोकपाल और आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डीके जैन ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत पर नोटिस जारी किया है।
संभावना है कि द्रविड़ 16 अगस्त को अपना जवाब भेजेंगे और अगर न्यायमूर्ति जैन को लगता है तो फिर उन्हें सुनवाई के लिये उपस्थित होना पड़ सकता है। इससे पहले संजीव गुप्ता की शिकायत के बाद ही सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने हितों के टकराव के मामले में नोटिस जारी किया था।दोनों पूर्व खिलाड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जुडे हुए थे। साथ ही ये क्रिकेट की सलाहकार समिति के सदस्य भी थे, जिसमें भारतीय टीम के कोच के तौर पर रवि शास्त्री का चयन किया था।
गुप्ता की शिकायत के अनुसार द्रविड़ कथित हितों के टकराव के दायरे में आते हैं जो कि एनसीए निदेशक होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं। इंडियन सीमेंट के पास आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का स्वामित्व है। न्यायमूर्ति जैन ने कहा, हां मैंने शिकायत मिलने के बाद पिछले सप्ताह राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजा था। उन्हें हितों के टकराव के आरोपों का जवाब देने के लिये दो सप्ताह का समय दिया गया है। उनके जवाब के आधार पर मैं फैसला करूंगा कि यह मामला आगे बढ़ाना है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
