Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़ियों को मुझसे बेहतर जानते हैं भरत अरुणः रवि शास्त्री

मुंबई। कोच बनने के बाद पहली बार रवि शास्त्री मीडिया से मुखातिब हुए। न केवल रवि शास्त्री बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात की। रवि शास्त्री ने भरत अरुण के बारे में भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भरत अरूण टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनसे बेहतर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक कोच के तौर पर भरत अरुण का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। रवि शास्त्री ने कहा- 'रवि शास्त्री या अनिल कुंबले आते जाते रहेंगे, टीम इंडिया का ताना-बाना मजबूत बना रहेगा। टीम इंडिया आज अगर नंबर एक के पायदान पर पहुंची है तो यह उसकी मेहनत का नतीजा है।'

जब कोहली से रवि शास्त्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "मुझे कोच को समझने की जरूरत नहीं। हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं। एक दूसरे को समझने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।"

कोहली ने कहा कि उनका काम केवल बल्लेबाजी करना है। उन्होंने कहा- मेरे पास मेरे हाथ में केवल बल्लेबाजी है, मेरा काम सबसे अच्छा करना है, बहुत सारी अटकलें हैं।

रवि शास्त्री ने अपनी जिम्मेदारियों व टीम को लेकर बयान देते हुए कहा- टीम ने पिछले तीन साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं वहीं से शुरू कर रहा हूं जहां मैंने छोड़ा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+