द. अफ्रीका को हराने के लिए मशक्कत करनी होगी भारत को
अहमदाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उछाल भरी पिच पर भारत को तेज गेंदबाजों के साथ उतरना होगा।
अहमदाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उछाल भरी पिच पर भारत को तेज गेंदबाजों के साथ उतरना होगा।
भारतीय टीम के अंतिम 11 सदस्यों के चयन को लेकर मामला अभी भी भंवर में ही है। कुंबले ने अभी अपने फिटनेस के बारे में कुछ खास नहीं कहा है। उन्हें चेन्नई में हुए पहले टेस्ट में कमर में चोट लगी थी।
कुंबले ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी वह अपने को बेहतर महसूस कर रहे हैं। पर उनके पूरी तरह से फिट होने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
भारतीय टीम के सामने एक दिक्कत यह भी है कि उसके तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की उंगली और पैर के अंगूठे में चोट लगी है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह का खेलना भी अभी भी अनिश्चित है।
कुंबले ने कहा कि इस पिच के बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सवाल बहुत से हैं पर जवाब उतने नहीं हैं।
इस बीच भारतीय टीम के लिए एक राहत की बात है कि इशांत ने नेट पर अभ्यास किया और वह बेहतर महसूस कर रहे थे।
उधर, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टाइन, मखाया नतीनी और मोर्नी मार्केल की गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को परखने में सक्षम है। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं हैं।
भारतीय टीम इतिहास को दोहराने का प्रयास करेगी जब 2005 में हरभजन और कुबले की घातक गेंदबाजी के साथ उन्होंने श्रीलंका के साथ मैच को पांचवे दिन की शुरूआत में ही खत्म कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications