केविन पीटर्सन की जबरदस्त बल्लेबाजी के पीछे हैं भारतीय दिग्गज का हाथ
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटर्सन को उनकी खास बल्लेबाजी के अंदाज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन केविन पीटर्सन भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के मुरीद हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके खेल में सुधार लाने में बड़ा योगदान राहुल द्रविड़ का है और इसके लिए उनका मैं एक बार फिर से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
केविन पीटर्सन ने कहा कि मैंने 2009 से आईपीएल खेलना शुरु कर दिया था और मेरी पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू थी। यही नहीं अपने पहले ही सीजन ने पीटर्सन ने राहुल द्रविड़ की जगह टीम की कमान संभाल ली थी। पीटर्सन ने ना सिर्फ बेंगलुरू की टीम बल्कि डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराईजर्स हैदराबाद और पुणए सुपरजायंट्स की टीम का भी हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इन सभी टीमों में रहते हुए अपनी बल्लेबाजी से कई अहम मौकों पर टीम को उबारने का काम किया।
इसे भी पढ़ें- ICC ने दिया हरभजन सिंह को बड़ा सम्मान, चैंपियंस ट्रॉफी का बनाया ब्रांड एंबेसडर
इस बार केविन पीटर्सन आईपीएल में बतौर कमेंटेटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इस दौरान उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा कि क्रिकेट में मेरी कमियों को दूर करने में सबसे अहम भूमिका राहुल द्रविड़ की है, उन्होंने मुझे खेल को सुधारने में बहुत मदद की। पीटर्सन ने जब राहुल द्रविड़ को अंडर 19 टीम का कोच चुना गया था उस वक्त भी उनकी काफी तारीफ की थी और उन्होंने बीसीसीआई के फैसले की सराहना की थी।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें अंडर 19 टीम का कोच होने के चलते आईपीएल में कोचिंग के पद से हाथ धोना पड़ा है। राहुल द्रविड़ अंडर 19 टीम को कोचिंग अपने खास अंदाज में ही दे रहे हैं, उनकी अगुवाई में कई अहम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में हिस्सा मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
