नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए विश्व क्रिकेट में मशहूर हुए। क्रिकेट के उनके दौर में उनका का कोई सानी नहीं रहा।कहा तो यह भी जाता है कि राहुल द्रविड़ की जगह कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं ले सकता लेकिन जब यही सवाल राहुल द्रविड़ से किया गया तो उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर का नाम लिया। द्रविड़ ने कहा कि मैंने जितने भी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है सचिन उनमें सर्वश्रेष्ठ हैं।
गौरतलब है कि 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ और सचिन ने लंबे अरसे तक साथ क्रिकेट खेला है। राहुल के एक सवाल किया गया कि वह अपनी बल्लेबाजी के स्थान पर किसको चुनेंगे तो उन्होंने कहा कि वह इस स्थान के लिए सचिन का नाम आगे रखेंगे।
मजाकिया स्लेजिंग
राहुल को सबसे मजाकिया स्लेजिंग ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों की लगती है। राहुल 2001 में हुए एक वाकया को याद करते हुए बताते हैं कि ईडन गार्डंस स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें पहले टेस्ट में नंबर-तीन पर बल्लेबाजी कराई गई लेकिन कोलकाता की तीसरी पारी में वह नंबर-6 पर थे। इसके बाद उनसे कहा गया कि सीरीज के अंत तक वह 12 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने जाएंगे। राहुल को यह किस्सा वाकई मजेदार लगा था।
ये हैं बचपन के हीरो
राहुल द्रविड़ ने साक्षात्कार में बताया कि गुंडप्पा विश्वनाथ और सुनील गवासकर की बल्लेबाजी देखते हुए उन्हें काफी मजा आता था ये दोनों बल्लेबाज उनके बचपन के हीरो रहे हैं। करियर के दौरान पसंदीदा बल्लेबाज के साथ साझेदारी के सवाल पर राहुल ने सुनील गवासकर का नाम लिया।
कागिसो रबाडा की गेंदबाजी अच्छी
मौजूदा समय में अच्छी गेंदबाजी के सवाल पर राहुल कहते हैं कि अगर वह इस समय खेल रहे होते तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का सामना करना पसंद करते। भारतीय गेंदबाजों में से चुनाव पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।