
द्रविड़ चिल्लाते हुए कह रहे हैं- इंदिरा नगर का गुंडा हूं मैं!
ऐसे में विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ की गुस्से वाली साइड देख कर खुद को आश्चर्यचकित पाया है। इससे पहले कि आप सोचे कि राहुल द्रविड़ असली में गुस्सा कर रहे थे तो हम आपको बता दें यहां पर एक विज्ञापन की बात हो रही है जिसमें राहुल द्रविड़ चिल्लाते हुए कह रहे हैं- इंदिरा नगर का गुंडा हूं मैं!
जी हां यह काफी हैरानी वाली बात है कि राहुल द्रविड़ ना केवल चिल्ला रहे हैं बल्कि अपने आप को इस विज्ञापन में गुंडा भी बता रहे हैं। द्रविड़ के इस अवतार के चलते यह विज्ञापन अपने आप में खास बन गया है जिस परकमेंट करते हुए विराट कोहली कहते हैं कि उन्होंने राहुल भाई की यह वाली साइड तो कभी देखी ही नहीं।
IPL 2021: भुवनेश्वर कुमार की वापसी से डेविड वार्नर रोमांचित, SRH को मिला बैलेंस

द्रविड़ का नया अवतार देख कोहली हुए हैरान, शेयर किया वीडियो-
आपको बता दें यह विज्ञापन क्रेडिट कार्ड की एक बिल पेमेंट कंपनी है जिसका नाम क्रेड है। और इस ऐड में कलाकार जिम शरब कंपनी की खूबियों को बताते हुए कुछ चीजें बयां करते हैं और कहते हैं कि यह कि इस कंपनी की खूबियां उतनी ही अविश्वसनीय है जितना कि जितना कि राहुल द्रविड़ को गुस्सा होते देखना। उसके बाद इस विज्ञापन के अंत में राहुल द्रविड़ अपनी कार से बाहर निकलते हुए सबको दिखाई देते हैं और उनके हाथ में बैट होता है जिसको लहराते हुए वे कह रहे हैं कि, इंदिरा नगर का गुंडा हूं मैं!
यह वीडियो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर रही है आरसीबी शुरुआत-
इसी बीच विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत कर रही है जिसके साथ ही भारतीय इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन भी शुरू हो रहा है। आज शाम को 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ेगी।
कोहली का कहना है कि मुंबई की टीम से मुकाबला करना हमेशा एक चुनौती रहती है। पिछली बार दोनों टीमों ने दो मुकाबले खेले थे जिनमें एक मुंबई और एक बेंगलुरु की टीम जीतने में कामयबा रही थी। कोहली का कहना है कि आईपीएल की शुरुआत इससे बेहतर मुकाबले से नहीं हो सकती थी।


Click it and Unblock the Notifications
