For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय द्रविड़ ने कोच और कप्तान को दिया

टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल द्रविड़ ने कप्तान कोहली और कोच अनिल कुंबले को दिया श्रेय, बोलें इनकी देखरेख में टीम काफी अच्छा खेल रही है। 

By Ankur

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचो की सीरीज में टीम इंडिया की 4-0 से जीत पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने टीम के कोच अनिल कुंबले व कप्तान कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों के नेतृत्व मे टीम के युवा खिलाड़ी बेहद सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने करुण नायर और जयंत यादव की भी तारीफ की है।



अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड ने कहा कि मौजूदा टीम को तैयार करने में कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले ने अहम भूमिक निभाई है, इनकी वजह से टीम के खिलाड़ी सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ए टीम के खिलाड़ी घरेलू प्रदर्शन के बाद मुख्य टीम में खेल रहे हैं, इन खिलाड़ियों को कोच कुंबले और कोहली ने बेहतर माहौल दिया जिसकी वजह से हमें ऐसे परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का हिस्सा होना शानदार है।

इसे भी पढ़े- लॉर्ड्स की शीर्ष 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली पहले नंबर पर

करुण नायर ए टीम के खिलाड़ी हैं और वह दिल्ली डेयरडेविल्स व राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। द्रविड़ ने कहा कि उनकी सफलता पर हमें गर्व है, यह शानदार खेल है और उन्होंने शानदार टेस्ट शतक बनाया जिसे देखना काफी अच्छा अनुभव था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने तिहरा शतक लगाया वह शानदार था। उन्होंने कहा कि उनकी इस पारी से ना सिर्फ उनकी काबिलियत देखने को मिलती है बल्कि रनों के लिए उनकी भूख की इच्छा भी दिखाई देती है, हमें उम्मीद है वह आगे बढ़ेंगे और उनमें काफी काबिलियत है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+