द्रविड़ ने बताया, उनके समय में कौन सा गेंदबाज था सबसे तेज

By Rahul Sankrityayan

मुंबई। यूं तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई शानदार शतक जड़े लेकिन हाल ही में उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का सामना किया है।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान द्रविड़ ने कहा कि 'मेरे समय में ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे अच्छी क्रिकेट टीम थी। उन सभी में, सबसे महान गेंदबाज जिनके खिलाफ खेला, ना केवल महान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज,बल्कि महान सबसे तेज गेंदबाज जिनके खिलाफ मैंने खेला वो ग्लेन मैकग्रा हैं।'

किसी ने नहीं दी इतनी चुनौती

द्रविड़ ने कहा कि मैकग्रा बेहतरीन थे, उनके जितना किसी ने भी ऑफ स्टम्प के लिए मेरी समझ को चुनौतीनहीं दी।

उन्होंने कहा कि मैकग्रा कोई मौका नहीं देते थे। चाहे वो सुबह के घंटे में गेंदबाजी कर रहे हों या फिर शाम के आखिरी समय में। उनकी सटीकता का कोई जवाब नहीं होता था।

पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने कहा कि मैकग्रा के पास सिर्फ अच्छी स्पीड और उछाल ही नहीं बल्कि खेल के संबंध में उम्दा समझ भी थी।

बकौल द्रविड़ मैकग्रा संभवतः सबसे महान तेज गेंदबाज थे, जिसके साथ उन्होंने खेला। बता दें कि मैकग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट और 250 वन डे मैचों में 381 विकेट लिए थे।

Story first published: Saturday, December 3, 2016, 12:45 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+