द्रविड ने रहाणे को मौजूदा टीम इंडिया का सबसे बेहतर खिलाड़ी बताया
मुंबई। टीम इंडिया में द वाल के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की है। द्रविड ने रहाणे को मौजूदा टीम का सबसे बेहतर बल्लेबाज बताया है।
द्रविड ने कहा कि रन बनाने के लिहाज से रहाने टीम के सबसे बेहतर बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि अगर रन बनाने के लिहाज से मौजूदा टीम को देखें तो रहाने अन्य खिलाड़ियों से बेहतर हैं।
रहाणे की तारीफ करते हुए द्रविड ने कहा कि अजिंक्या में बैलेंस और बेहतरीन एडजस्टमेंट है। मैंने उन्हें पिछले सालों में काफी सुधार करते हुए देखा है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीक, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के दौरों पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्षमता को दिखाया है। द्रविड ने कहा कि रहाने क्रिकेट के हर प्रारूप में खुद को जल्दी उतार लेते हैं।
पापा द्रविड़ जैसे ही हैं उनके बेटे समित, अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा जौहर
हालांकि उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें रहाणे को द्रविड जैसा बताया जाता है। द्रविड ने कहा कि रहाने की तकनीक मेरे से अलग है। द्रविड ने कहा कि रहाणे की तकनीक काफी बेहतर है जिसके चलते वो बेहतर रन स्कोर करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
