VIDEO: राहुल द्रविड़ ने जीता सबका दिल, दर्शकों के बीच बैठकर देखने लगे मैच
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) का मंगलवार राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच हुआ, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके साथ ही बेंगलुरू प्लेआफ की दाैड़ से भी बाहर हो गई। मैच भले ही दर्शकों को पूरा देखने को नहीं मिला हो लेकिन उन्होंने शांत स्वभाव के पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़(Rahul Dravid) को अपने बीच बैठते हुए देखकर पैसे वसूल कर लिए। द्रविड़ को स्टैंड में देखते ही सभी दर्शक खुशी से झूम उठे।
द्रविड़ अपनी पत्नी विजता पेंढारकर के साथ मैच देखने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए थे। इस दाैरान वह अपने एक दोस्त के साथ भी बातचीत करते दिखे। कैमरामैन की नजर जब उनपर पड़ी तो बड़ी स्क्रीन पर उन्हें देख फैंस खुशी से झूम उठे। यह कोई पहला माैका नहीं जब द्रविड़ दर्शकों के बीच बैठकर मैच देखते नजर आए हों, इससे पहले भी वह कई बार दर्शकों की पंक्ति में बैठकर मैच का लुफ्त उठा चुके हैं। द्रविड़ वर्तमान में टीम इंडिया के विदेशी बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में भूमिका निभाते हैं और अंडर -19 और ए टीमों के लिए मुख्य कोच भी हैं। द्रविड़ आईपीएल के शुरूआती 6 सीजन खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 89 मैचों में 2174 रन बनाए हैं। द बाॅल ने शुरूआती 3 सीजन बेंगलुरू के लिए ही खेले हैं।
Someone to cheer you up, as we wait for the next inspection 😍😍 pic.twitter.com/W0ypFJBAn9
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2019
बता दें कि बेंगलुरू इस सीजन में प्लेआफ की दाैड़ से बाहर हो चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया। कोहली, एबी डिविलियर्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। टीम 13 मैचों में 9 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है। उसका लीग का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को रात 8 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले को जीत बेंगलुरू अन्य टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
