बेंगलुरू। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की दीवार के नाम से जाना जाता था, जिनका विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए हमेशा से चुनौती रहा है। राहुल द्रविड़ के बाद उनके बेटे समित द्रविड़ भी अपने पिता की राह पर चल पड़े हैं।
Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?
समित ने अंडर-14 में बेंगलुरू युनाइटेड क्लब की ओर से खेलते हुए फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। टाइगर कप मैच में समित ने 125 रन की शानदार पारी खेली। शमित की उम्र अभी सिर्फ 10 साल है और 11 अक्टूबर को वह 11 साल के होंगे।
अपने साथी खिलाड़ी प्रत्युश के साथ 213 रन के स्कोर में 125 रन शमित ने बनाया है। शमित की पारी के चलते उनकी टीम 246 रन से जीत दर्ज की है। वहीं विरोधी टीम सिर्फ 80 रन पर ऑलआउट हो गयी। इससे पहले शमित ने पिछले साल माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से खेलते हुए 93 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भी शमित की टीम को 63 रन से जीत दर्ज हुई थी।