राहुल द्रविड़ के बेटे समित का शानदार फार्म जारी, इस बार खेली ऐसी पारी

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है क्योंकि उन्होंने माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल को बीटीआर शील्ड अंडर -14 ग्रुप -1, डिवीजन II टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए एक और शतक बना दिया है।

समित ने हाल ही में तीन महीनों में दो दोहरे शतक बनाए थे। उन्होंने इस बार 131 गेंदों पर 166 रन बनाए और 24 चौके भी लगाए। उन्होंने 35 रन पर चार विकेट भी लिए और इस तरह विद्याशिलप अकादमी को बड़े अंतर से हराया गया था।

माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने अपने कोटे के 50 ओवरों में पांच विकेट पर 330 रन बनाए जिसके जवाब में, विद्याशिलप अकादमी केवल 38.5 ओवरों में 182 रन बना सकी।

समित ने अपनी टीम माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल और श्री कुमारन के बीच अंडर -14 बीटीआर शील्ड मैच में शानदार दोहरा शतक बनाया था। वह इस समय एक शानदार फॉर्म का आनंद ले रहे हैं क्योंकि वह दो महीनों में उनका दूसरा दोहरा शतक था।

समित ने 33 बाउंड्री की मदद से 204 रन बनाए और माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल को 377/3 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में, श्री कुमारन को 110 रन पर समेट दिया गया, जिसमें समित ने दो विकेट लिए और उनकी टीम 267 रन से विजयी रही।

समित ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में एक अंडर -14 राज्य स्तरीय मैच में दोहरा शतक लगाया। 14 वर्षीय समित ने कोलकाता में एक अंडर -14 अंतर-जोनल टूर्नामेंट में धारवाड़ जोन के खिलाफ प्रेसिडेंट इलेवन के लिए 201 रन बनाए।

उनकी 256 गेंदों की पारी में 22 चौके लगे। यह मैच एक ड्रॉ में समाप्त हुआ। इस मुकाबले में समित ने दूसरी पारी में नाबाद 94 रन और उन्होंने तीन विकेट भी लिए।

Story first published: Wednesday, February 26, 2020, 7:25 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+