नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के हुए चाैथे मुकाबले में उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान राॅयल्स के ओपनर जोस बटलर को मांकिंग रन आउट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अश्विन की इस हरकत पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी इस मामले पर अपनी राय रखते हुए बताया कि अगल वो अश्विन की जगह होते तो सबसे पहले क्या करते।
द्रविड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया के बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह का आउट नियमों में है, इसलिए मुझे उस वक्त व्यक्ति से कोई दिक्कत नहीं है, जिसने यह करने का फैसला किया। अश्विन ने अपने अधिकारों के तहत इसे किया। हालांकि, व्यक्तिगत रूप से मैं इसे पसंद करूंगा कि अगर कोई (गेंदबाज) पहले किसी (बल्लेबाज) को चेतावनी देता है। यह मेरी व्यक्तिगत पसंद होगी, लेकिन मैं किसी के विचार को अलग तरह से सोचने के लिए सम्मान देता हूं। मैं आवश्यक रूप से इससे सहमत नहीं हो सकता, लेकिन मुझे सिर्फ इस बात से असहमत होना पड़ेगा कि कोई व्यक्ति किसी को चेतावनी दिए बिना उसे रन आउट कर दे।
साथ ही द्रविड़ ने यह भी कहा कि अश्विन पर सवाल उठाना गलत होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, इस मामले पर जो इतनी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वह ज्यादती है। अश्विन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इसे गलत तरीके से किया। उन्हें अपने दृष्टिकोण का पूरा अधिकार है। आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन यह उनके अधिकार में थे, जो उन्होंने किया। इससे उन्हें या उनके खेल को परखना या सवाल उठाना गलत हो सकता है। यह जेंटलमैन या नॉन जेंटलमैन के बारे में नहीं हो सकता है।