रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 3 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से कब्जा
नयी दिल्ली। टीम इंडिया ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेली गई टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया। टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर आखिरी ओवर में 3 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 की सीरीज में 2-1 से कब्जा कर लिया।
भारत ने पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे को 139 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई और इसी के साथ सीरीज भारत के नाम हो गया।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरु से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर दवाब बनाए रखा। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी, लेकिन इसे पाने में वो नाकामियाब रहे। जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा वुसिमुजी सिवांडा ने बनाए। उन्होंने 28 रन बनाए। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने शानदार रोल निभाया। बरिंदर सरन और धवल कुलकर्णी ने 2-2 विकेट झटके, वहीं अक्षर पटेल और यजुवेन्द्र चहल को भी 1-1 विकेट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
